40 हजार का सवा 3 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,

Dr.I C Bhagat
0


आरोपी और गांजा के साथ थानाध्यक्ष भर्राही 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


मधेपुरा के भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत बिरेली बाजार से भर्राही पुलिस ने सवा 3 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान बिरैली बाजार वार्ड नंबर 5 निवासी बोकू राम के बेटे बादल कुमार के रूप में हुई। गिरफ्तार तस्कर पर केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इस बाबत भर्राही ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने बताया कि 30 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली कि बिरैली वार्ड नंबर 5 में एक व्यक्ति गांजा की खरीद बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के लिए एक टीम गठित कर आरोपी बादल कुमार के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उसके घर से 3.25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही तस्कर बादल कुमार को गिरफ्तार किया गया। गांजा का बाजार मूल्य लगभग 40 हजार रुपए है। गिरफ्तार तस्कर बादल कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। छापेमारी टीम ने दारोगा प्रदीप कुमार राय, चौकीदार शंभु पासवान, सुरेंद्र पासवान सहित अन्य शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner