एंबुलेंस से घायल को हायर सेंटर ले कर जाते परिजन
कोशी तक/चौसा मधेपुरा
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई है। बताया गया कि घोषई पंचायत के केलाबाड़ी निवासी मो. इस्लाम तथा मो. बाबर के बीच पिछले कई महीनो से भूमि विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। बुधवार को मो. इस्लाम पक्ष से चूल्हे की राख को विवादित जमीन पर फेंका गया था। इसके बाद मो. बाबर पक्ष से राख फेंकने से विरोध किया गया तो दोनों ही पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गया। राख फेंकने को ही लेकर उत्पन्न हुई विवाद गाली गलौज होते-होते घटना मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट के दौरान दोनों ही पक्षों से लाठी, डंडा, भाला, फरसा, तलवार से जमकर मारपीट हुई। जिसमें मो. इस्लाम, इस्लाम का पुत्र मो. अमजद, मो. अल्ताफ, मो. कलीम और असीम खातून गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इसी मारपीट की घटना में मो. बाबर, मो. आजाद, मो. मुस्ताक घायल हो गया। मारपीट की घटना में दोनों ही पक्षों से एक महिला सहित घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। जहा चिकित्सक ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल इस्लाम तथा बाबर को हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया। इस्लाम को भागलपुर में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जहा भागलपुर से आगे निकलते ही रास्ते में इस्लाम की मौत हो गई। उधर चौसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।