सुपौल और मधेपुरा के लड़कों ने मिश्रित रहा प्रदर्शन।

Dr.I C Bhagat
0

 

रस्सी खींच के दोनों वर्गों में सुपौल ने मारी बाजी।

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


आभ्युदय-23 के चौथे दिन को विवाद के बाद एक बार फिर नए ऊर्जा और उत्साह से शुरू हुआ। प्रो. रौशन आनंद और प्रो. साजिद के समन्वय में मधेपुरा और सुपौल के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया। जिसमें मधेपुरा ने 2-0 की एक-तरफा जीत हासिल की है।वाली वाल में मधेपुरा ने 2-0 से एकतरफा जीत हासिल की

प्रो. पंकज कुमार और प्रो. विक्की आनंद के समन्वय में शॉर्ट पुट गेम में मधेपुरा की प्रियंका कुमारी ने 5.19 मीटर गोला फेंक कर पहला स्थान हासिल किया है। तानिया कुमारी ने 5.13 मीटर गोला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया है। और सुपौल की अनुराधा ने 5.12, मीटर गोला फेंक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शॉर्ट पुट गेम में लड़कों में सुपौल के ज्ञानेश्वर ने 9.50 मीटर गोला फेंक कर पहला स्थान हासिल किया है। मधेपुरा के अनुज कुमार ने 9.35 मीटर गोला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया है और सुपौल के सौरव ने 9.06 मीटर गोला फेंक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।100 मीटर दौड़ में के दोनों वर्गों में मधेपुरा ने बाजी मारी 

प्रो. मितेश कुमार और प्रो. भावेश नंदन के समन्वय में 100 मीटर दौड़ लड़कियों में मधेपुरा की दीपाली सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है। सुपौल की सोनम भारती ने दूसरा स्थान हासिल किया है। और मधेपुरा की नीतु कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 100 मीटर दौड़ लड़कों में मधेपुरा के विश्वजीत ने पहला स्थान हासिल किया है, सुपौल के निर्भय और नितिन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। रस्सी खिंचने के गेम में सुपौल के  दोनों लड़कियों और लड़कों की टीम ने मधेपुरा के खिलाफ मैच जीता है।बैडमिंटन में मधेपुरा ने सुपौल को दोनों वर्गों में हराया।

प्रो. निशिकांत कुमार और डॉ. शाकिला कुमारी के समन्वय में, हाई जंप लड़कियों में, सुपौल की प्राग्या ने पहला स्थान हासिल किया। मधेपुरा की नीतु और दीपाली ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हाई जंप लड़कों में मधेपुरा के अभिषेक ने पहला स्थान हासिल किया है। सुपौल के रजनीश ने दूसरा स्थान हासिल किया है और मधेपुरा के आरिफ खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रो. मिथिलेश कुमार और प्रो. नेहा शिवहरे के समन्वय में बैडमिंटन गेम में मधेपुरा के लड़कियों ने सुपौल को 2-1 और लड़कों की टीम 3-1 से सुपौल के लड़कों के साथ मैच जीता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner