राष्ट्रीय गणित दिवस के दिन स्कूल के बच्चों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र से किया गया सम्मानित

Dr.I C Bhagat
0

 

इंजिनियरिंग कालेज में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 

महाविद्यालय में  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 22 दिसंबर को  राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मधेपुरा के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा आठवीं और नवीं के टाप 10 छात्रों में से तीसरे से दसवें स्थान तक को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किए गया। पहले और दूसरे स्थान के छात्रों को तारामंडल पटना में सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में बीएन. मंडल विश्वविद्यालय से प्रोफेसर मनोज कुमार मनोरंजन ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किया। 8 वीं कक्षा के छात्र सुरभि कुमारी, संदीप कुमार, ऋतु कुमारी, हर्ष राज, शिवम कुमार, प्रियंका कुमारी, अभिनाश कुमार और विवेक कुमार को प्रमाणपत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एवं 9 वीं कक्षा के छात्र अध्यन कुमार, संभाव कश्यप, विकास कुमार, कुमकुम कुमारी, धीरज कुमार, रितेश कुमार, डिम्पल कुमारी, सोना बाबू को प्रमाणपत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

नोडल प्रभारी डा. मनीष कुमार जयसवाल ने बताया कि  प्रतिवर्ष बिहार के प्रत्येक इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा गणित और विज्ञान ओलंपियाड आयोजित की जाती है। प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार अमर ने बताया कि छात्रों को इन आयोजनों से सीधे रूप से गणित और इंजीनियरिंग के क्षेत्र के अद्वितीय रोचकता का मौका मिलता है। जिससे छात्र इस क्षेत्र में अध्ययन करने के प्रति प्रेरित होते हैं। जन सम्पर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय गणित दिवस जो हर वर्ष 22 दिसम्बर को मनाया जाता है। एक महत्वपूर्ण और गर्व से भरा गणित का पर्व है। जो भारत में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन के जन्मदिन के रूप में चुना गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गणित के प्रति उत्साह और रुचि को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय गणित दिवस के दिन विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में गणित ओलंपियाड, क्विज, प्रदर्शनी, और गणित से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसके माध्यम से लोगों को गणित के प्रति उत्साहित किया जाता है। और उन्हें इस विज्ञान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है। पुरस्कार वितरण के दौरान सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य प्राध्यापक गण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner