51 बाल विज्ञान प्रदर्शनी में बिहार के चयनित 35 में से 10 बच्चा मधेपुरा का।

Dr.I C Bhagat
0

 

51 बाल विज्ञान प्रदर्शनी के चयनित बच्चे

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 

51 वी विज्ञान प्रदर्शनी में बिहार के 35 बच्चे राष्ट्रीय स्तर के आईटीएम कोलकाता के प्रदर्शनी में मधेपुरा जिले के 10 बच्चा भाग लेंगे। जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा के अमृता कुमारी ने बताया की संयुक्त निदेशक बिहार शिक्षा शोध प्रशिक्षण संस्थान पटना के डा. रश्मि प्रभा एवं निर्देशक आर सजन के द्वारा पटना बिहार शिक्षा शोध प्रशिक्षण संस्थान में कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें कुल 40 प्रतिभागी राज्य के सभी जिले से उपस्थित हुए जिसमें मधेपुरा जिला से 10 छात्र ने सफलता पाई। कार्यशाला में डा. रश्मि प्रभा निर्देशक के राष्ट्रीय शिक्षा शोध प्रशिक्षण संस्थान नई दिल्ली के महिपाल सिंह और निदेशक बिहार शिक्षा शोध प्रशिक्षण संस्थान डा. आर सज्जन के देखरेख में छात्राओं को विज्ञान के प्रदर्शन के बारे में प्रयास किया। जिसमें मधेपुरा के छात्र ने अपना परचम लहराया। अब सभी छात्र 9 जनवरी से 10 जनवरी तक कोलकाता में अपना विज्ञान प्रदर्शनी में वर्चस्व कायम करने के लिए 7 जनवरी को हटे बाजार एक्सप्रेस से कोलकाता जाएंगे। बच्चों ने कहा 2024 के प्रदर्शनी में भी हम 10 का 10 देश स्तर पर चुने जाएंगे। और इस कार्य के लिए मधेपुरा के विज्ञान कांग्रेस   चिंतनशील डा. कृष्ण कुमार, अमृता कुमारी, विज्ञान के बारे में रात दिन चिंतनशील जूनियर साइंटिस्ट आनंद विजय और शैलेश कुमार चौरसिया  छात्राओं को मनोबल बढ़ाने के साथ मार्ग दर्शन शिक्षक के रूप में कार्य करने के फल स्वरुप मधेपुरा विज्ञान के प्रति आगे बढ़ रहा हैं। रात दिन विज्ञान के प्रति समर्पित रहने के फल स्वरुप छात्राओं का विज्ञान के प्रति ललक बढा है। इसमें सहयोग के रूप में सुनील चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, वंदना कुमारी, किरण भारती, डा. अरुण कुमार, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, डा. चंदन कुमार, हरदेव मेहता, सुनील कुमार, हीरा कुमारी, उमा कुमारी, आफताब आलम, संजय कुमार, लवकेश कुमार, संजीव सिंह, नवनीत कुमार, प्रतिमा कुमारी, कंचन माला एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

चयनित 10 बाल वैज्ञानिक बच्चों के मार्ग दर्शक शिक्षक 

  निदेशक डा. रश्मि प्रभा और निर्देशक आर सज्जन, निर्देशक महिपाल सिंह के प्रति भी आभार जताया और निदेशक राष्ट्रीय शिक्षा शोध प्रशिक्षण संस्थान नई दिल्ली से मुलाकात कर मधेपुरा को विशेष लैब की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। साथ ही अन्य सुविधा की आवश्यकता और मधेपुरा विज्ञान के प्रति विज्ञान के सामग्री उपलब्ध कराने की भी मांग की। जिस पर निदेशक राष्ट्रीय शोध प्रशिक्षण संस्थान नई दिल्ली ने बताया कि बिहार में मधेपुरा जो विज्ञान के प्रगति की और अग्रसर हो रहे हैं। सरकार उनके लिए विज्ञान के लैब उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रतिभा दिखाती बाल वैज्ञानिक बच्ची 


पूर्वी भारत विज्ञान एवं अभियंत्रण मेला 2024 के लिए मधेपुरा से चयनित 10 बाल वैज्ञानिक।

1.काजल कुमारी शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधेपुरा

2. साक्षी सुमन मध्य विद्यालय हरैली 

3. साक्षी सिन्हा नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल, उदाकिशुनगंज

4. अक्षय आरव माया विद्या निकेतन, मधेपुरा

5. कृष भगत किरण पब्लिक स्कूल मधेपुरा।

6. लक्ष्मी कुमारी और 7. निकिता कुमारी रियल मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बिहारीगंज

8. हिमांशु रंजन 9. मोनू कुमार दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, मधेपुरा  

10. पियूष कुमार आरआर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल मधेपुरा शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner