साइबर सुरक्षा पर बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज में सीस्को द्वारा हुआ कार्यशाला का आयोजन।

Dr.I C Bhagat
0


सिस्को द्वारा आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करते 
बीपी. मंडल इंजीनियरिंग कालेज मधेपुरा में साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सिस्को का कार्यशाला।


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


बीपी. मंडल इंजीनियरिंग कालेज मधेपुरा में साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सिस्को द्वारा शुक्रवार को  एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला के अंतर्गत, बिहार और झारखंड क्षेत्र के सिस्को के मुख्य प्रियरंजन सिन्हा ने एक उत्कृष्ट व्याख्यान दिया। सिन्हा ने सुनने वालों को साइबर हमलों से बचने के लिए उनके अनुभव और सिस्को के नवीनतम तकनीकी समाधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में नवाचार के माध्यम से ही विशेषज्ञता की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बिहार को एक सुरक्षित डिजिटल स्थान बनाने के लिए सिस्को के साथ सहयोग करने का संकल्प भी जताया। उन्होंने यह भी बताया कि तकनीकी सुरक्षा में नए उद्यानों को साधने के लिए सिस्को नेटवर्क्स बिहार सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। सिस्को इंचार्ज प्रो. नीतीश कुमार ने अपना सकारात्मक साझेदारी दिखाया है। और कार्यशाला को सफलता से संचालित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर ने मौजूद सभी छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने को कहा। कार्यशाला में मौजूद प्रो. हरे कृष्ण मिश्रा और प्रो. मितेश कुमार ने अपने विचारों और अनुभवों को साझा किया। जनसम्पर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और नए सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner