चोरों ने गुरुवार की रात को 4 लाख के समान पर फेरा हाथ।

Dr.I C Bhagat
0


चोरों ने इस घर को बनाया निशाना। 4 लाख की चोरी 
इस आलमीरा से निकाला नगद और जेवरात 

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


नगर पंचायत सिंहेश्वर के दुर्गा चौक के पास चोरों ने लगभग चार लाख की चोरी के घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत दुर्गा चौक के पास वार्ड नंबर 1 में अमीत कुमार सिंह के घर में रह रहे भाड़ेदार संतोष कुमार चौधरी के घर में रात करीब 3 से 4 के बीच में घर घुसकर लोहे के छड़ से अलमीरा का कब्जा उखाड़ कर उसमें रखा ढाई लाख नगद और लगभग 1 से डेढ लाख का जेवर निकाल लिया। पीड़ित की पत्नी प्रियंका देवी ने बताया की चोरी के बाद चोर छत पर जाकर जेवर निकाल कर उसका खोल उपर ही फेक दिया है। वही मकान मालकिन पुजा देवी ने बताया की चोरी ग्रील खोल कर अंदर आया फिर ग्रील बंद कर दिया। तथा चोरी का समान लेकिन उपर गया और वही जेवर का खोलिया सब खोल कर फेंक दिया। उधर से ही निकल गया। ग्रील का चाभी भी ले गया। वही स्थानीय लोगों का कहना है यहा नशेबाज और नशे के कारोबारियों का अड्डा बन गया है। हालांकि वहा दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा हुआ है। जो उस घर के बाहर तक कवर करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner