जदयू का कर्पूरी चर्चा के लिए हुई बैठक।

Dr.I C Bhagat
0

 

जदयू की कर्पूरी चर्चा के लिए बैठक करते कार्यकर्ता


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा

शारदा सुमन विवाह भवन में आगामी 3 दिसंबर को विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा हेतु जदयू की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व मंत्री सह मधेपुरा जिलाध्यक्ष डा. प्रो. रमेश ऋषिदेव ने बताया की आगामी 3 दिसंबर को सिंहेश्वर विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा के लिए शंकरपुर प्रखंड मुख्यालय दुर्गा मंदिर के बगल में स्थान चिन्हित किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता शंकरपुर पहुच कर कर्पूरी चर्चा में भाग लेने का आग्रह किया। साथ ही दिनांक 6 दिसंबर को मधेपुरा समाहरणालय स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा। माल्यार्पण कार्यक्रम मधेपुरा के जिला जदयू कार्यलय से पैदल मार्च कर समाहरणालय में दिन के 11 बजे पहुंचेगा। मौके पर महेंद्र पटेल, दानी लाल मंडल, प्रभास मल्लिक, उमेश ऋषिदेव, शंभू मंडल, रमेश विश्वास, भागवत यादव, सुभाष यादव, गजेंद्र मुखिया, जितेंद्र राम, भारत ऋषिदेव, वीरेन यादव, उषा देवी, आशा देवी, भूपेंद्र गुप्ता, जयकुमार यादव, दीप नारायण मंडल, रमेश कुमार भारती, पवन कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा, राजेश कुमार झा, रविंद्र सदा, पंकज झा, सोनी कुमारी, नीरज कुमार मंडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner