समाज में फैली कुरितियो को समाप्त करने का के लिए दिया संदेश।

Dr.I C Bhagat
0


समाज में फैली कुरितियों पर प्रवचन देते असंग जी महाराज 


सिंहेश्वर मधेपुरा


प्रखंड क्षेत्र के बैहरारी पंचायत के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोल्हुआ पूर्व शंकरपुर के प्रांगण में दिव्य चेतना जागृति  संस्थान के तत्वाधान में एक दिवसीय दिव्य चेतना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य संत  असंग स्वरूप साहेब की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मे स्वामी असंग स्वरूप साहेब ने समाज मे फैली, व्याप्त, पाखंड, कुरितियां, मृतक भोज, दहेज प्रथा, जाति  प्रथा, नशापान पर विशेष चर्चा की। इस कार्यक्रम का उदघाटन, राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार यादव, चंद्रवंश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मनोज यादव, विवेक कुमार,  दिव्य चेतना जागृति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य असंग स्वरुप साहेब, मुखिया प्रेमलता कुमारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुन्ती देवी को सर्वसम्मति से दिव्य चेतना जागृति संस्थान के महिला  प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। शिविर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष असंग स्वरूप साहब ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरितियां,  अंधविश्वास,  पाखंड  ब्राह्मणवाद, मृत्यु भोज नशापान को दूर किए बिना समाज का सर्वाधिक विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प लें कि अपने परिवार में किसी प्रकार का अंधविश्वास नहीं रहने देंगे। हर पढ़ी-लिखी युवक और युवतियों को वेद शास्त्र में लिखी बातों पर अमल करना चाहिए।

दीप प्रज्वलित करते असंग जी महाराज 

मच संचालन कर रहे शंभू क्रांति अपनी क्रांतिकारी विचारो से   समाज मे फैली कुरितियों को  त्याग कर सही दिशा अपनाने की प्रेरणा दी। कोषाध्यक्ष अनिल साहब जी कबीर दर्शन पर आधारित जीवन जीने की सीख दी। उन्होंने कहा कि भाग्य और भगवान के भरोसे ना तो समाज का कल्याण हुआ है ना भविष्य में होगा। मौके पर पतंजलि जिला युवा प्रभारी उपेन्द्र कुमार योगी ने कहा कि  माता-पिता की सेवा ही असली सेवा और भक्ति है। हम अपने माता-पिता को उनके जीवन काल में ही इतनी सेवा दें ताकि मृत्यु भोज करने की जरूरत ही ना पड़े। श्री योगी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुर्तियां को सुधारने की जरूरत है। तभी समाज का विकास संभव है।राष्ट्रीय संयोजक उमाशंकर साहब ने कहा कि जीवन में वैज्ञानिक और तर्कशक्ति विचारधारा को अपना कर ही मानव का कल्याण संभव है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष हरिश्चंद्र मंडल अपने ओजस्वी एवं तार्किक विचारों से समाज को प्रेरित किया। इस चेतना शिविर मे शत्रुघन यादव, अशोक ठाकुर, वार्ड सदस्य रमेश यादव व्यवस्थापक, नित्यानंद बाबू, पुर्व सरपंच रूपेश कुमार, कपिल देव साहब, शशि शेखर सिंह, शिवपूजन राम, सुनील यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner