उगते सूर्य को अर्घ्य देते ही लोक आस्था का महापर्व संपन्न।

Dr.I C Bhagat
0


उदयाचल भगवान भास्कर का हुआ दर्शन 
उदयाचल भगवान भास्कर को अर्घ्य देते पुजारी लालबाबा 

 कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


भगवान भास्कर के उगते स्वरूप को अर्ध देकर चार दिनों से चल रहे लोक आस्था का महापर्व आज सोमवार को शांति पुर्वक संपन्न हो गया। रविवार को संध्या अर्घ्य के बाद सिर्फ महिलाएं ही शिवगंगा से घर लौटी। और पुरी रात शिवगंगा पर चमन बना रहा। जिसके कारण सुबह होते ही लोग स्नान कर शिवगंगा घाट पर पहुंचने लगे। और देखते ही देखते शिवगंगा पर लोगो की भीड़ बढ़ने लगी। चारो तरफ आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। छठ व्रती और लोगों का उत्साह और शिवगंगा की छठा देखते ही बनती थी। हालांकि रविवार के शाम से ही शिवगंगा पर छठ व्रतीयो की भीड रही। जो सुबह उगते सूर्य की पुजा के बाद समाप्त हुआ। छठ पूजा के समापन के बाद शिवगंगा पर लोग एक दूसरे को प्रसाद खिला रहे थे। वही लोग बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद भी प्राप्त कर रहे थे । छठ पूजा को लेकर प्रशासन भी पुरी तरह मुस्तैद नजर आ रही थी। बीडीओ आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरुण कुमार खुद शिवगंगा पर पुरी तरह मुस्तैद थे। वही न्यास कर्मी भी घाट की व्यवस्था में कोई कमी न हो उस पर नजर रख रहे थे। पुर्व न्यास के सदस्य सरोज सिंह न्यास सदस्य संजीव ठाकुर और मनोज ठाकुर भी व्यवस्था को लेकर रात भर सक्रिय रहें।

उदयाचल भगवान भास्कर को अर्घ्य देते एसडीपीओ 

एसडीपीओ ने शिवगंगा पर सुर्य को दिया अर्घ्य।

मधेपुरा के एसडीओपी प्रवेंद्र भारती सुबह विधी व्यवस्था के निरीक्षण के लिए शिवगंगा पर पहुंचे। और पुर्व न्यास सदस्य सरोज सिंह के साथ उसके घाट पर भगवान भास्कर के उगते स्वरूप को अर्घ्य दिया। 

शिवगंगा पर दुध का वितरण करते क्लब के सदस्य 

फ्रेंडस क्लब ने अर्घ्य के लिए दुध का वितरण किया।

शिवगंगा पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फ्रेंड्स कल्ब के द्वारा छठ व्रतियों और आम जन मानस के लिए स्टाल लगाकर गंगाजल और 120 लीटर कच्चा दुध का वितरण किया। साथ ही विश्व नशा उन्मूलन के संस्थापक संत गंगा दास भी शिवगंगा पर नशा नही करने को लेकर जागरूक करते दिखे। वही स्वास्थ्य विभाग भी पुरी रात मंदिर पर में तैनात दिखे।

नशा मुक्ति के लिए जागरुक करते संत गंगा दास 

पर्व की समाप्ति पर बाबा मंदिर में उमड़ी भारी भीड़।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रतियों और घाट से निकल कर भीड़ बाबा भोलेनाथ की पुजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगीं। देखते ही देखते बाबा मंदिर में श्रृद्धालुओं की भीड़ लग गई। जो लगभग 10 बजे तक चली। वही मौके पर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, सीओ आदर्श गौतम, पुजारी अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा, कन्हैया ठाकुर, फ्रेंड्स क्लब के अमित कुमार उर्फ विक्की खेतान, गणेश गुप्ता, गोविंद खंडेलवाल, सौरभ खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, राजा गुप्ता, दीपक अग्रवाल मौजूद थें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner