डुबते सुर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य

Dr.I C Bhagat
0



मुस्तैद एनडीआरएफ की टीम बोट पर
डुबते सुर्य को अर्घ्य देते छठ व्रती 


 कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


छठ पर्व के 3 सरे दिन छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर के डुबते स्वरूप को अर्ध दिया। पर्व के तिसरे दिन 12 बजें से छठ व्रतियों के परिजनों ने डाला कोनिया लेकर घाट पर पहुंचने लगे। छठ को लेकर इस बार घाट पर साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था दिखी। चारो तरफ रोशनी की व्यापक व्यवस्था के साथ साथ इस बार शिवगंगा से कमल की सफाई होने पर शिवगंगा पिछले 6 साल के बाद पुराने स्वरूप में दिखा। हालांकि काफी कम समय में प्रबंधक अभिषेक आनंद और मनोज ठाकुर के अथक प्रयास ने शिवगंगा को आकर्षक बनाने में कोताही नही रही। हालांकि शिवगंगा पर चारो तरफ सिलिंग शेड की शिकायत बनी रही। वही नगर पंचायत सिंहेश्वर के सभी घाटों पर भी नगर पंचायत के द्वारा साफ सफाई और रौशनी की व्यवस्था की गई थी। वही नगर पंचायत ने छठ से पहले ही अधिकांश पोल पर भेपर लाईट लगा रोशनी की प्रयाप्त व्यवस्था को पुख्ता किया।

शिवगंगा पर छठ पर्व पर लोगों से भेंट मुलाकात करते विधायक, बीडीओ, थानाध्यक्ष।


 हर घाट पर प्रशासन पुरी तरह  सजग रहे। शिवगंगा पर खुद बीडीओ आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरुण कुमार तैनात दिखे। मौके पर सुपौल प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार उर्फ सिंटू,  नगर पंचायत अध्यक्ष पुनम देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, न्यास के सदस्य सियाराम यादव, संजीव ठाकुर, पुर्व सदस्य सरोज सिंह, कन्हैया ठाकुर,   प्रबंधक अभिषेक आनंद,  मनोज ठाकुर, अभिमन्यु कुमार भी व्यवस्था को लेकर रात भर सक्रिय रहें।

एसडीआरएफ की पुरी रात सतर्क रहा।

डुबते सूरज को अर्घ्य देने के बाद किसी भी अनहोनी नही हो इसको लेकर एनडीआरएफ की टीम मोटरबोट पर तैनात रहे। वही स्थानीय विधायक चंद्रहास चौपाल भी अपने दलबल के साथ लोगो से शिवगंगा पर मिले। मौके पर पुजारी अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा, दिनेश शर्मा, संजय कुमार, गुदरी ठिकेदार शैलेश चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner