आलमनगर मधेपुरा
आलमनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित करुणा वासा में आलमनगर से कपसिया जाने वाले विश्व बैंक सड़क में दिनदहाड़े अपराधियों के द्वारा आलमनगर से गंगापुर जा रहे कचहरी टोला निवासी 40 वर्षीय भोला मंडल पर अपराधियों ने जान लेवा हमला करते हुए भोला मंडल को तीन गोली मारी। वहीं ओटो चालक को एक गोली लगी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए गंगापुर की ओर भाग निकला। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी भोला मंडल एवं ऑटो चालक को आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस बाबत प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया के आलमनगर बाजार से ऑटो पर सवार भोला मंडल एवं अन्य सवारी गंगापुर की ओर जा रहा था। तभी घात लगाए तीन चार अपराधी करुणा बासा पहुंचते ही भोला मंडल की हत्या के नियत से तडातड गोली चलाने लगा जिससे भोला मंडल को तीन गोली लगी। एवं एक गोली ऑटो चालक आलमनगर थाना क्षेत्र निवासी विसपट्टी पंचायत के अकहा वार्ड नंबर 5 निवासी शिव शंकर साह के 24 वर्षीय पुत्र सुनील साह के बाएं बांह में लगा। गोली की आवाज सुन जब तक आसपास के लोग स्थल पर पहुंचते तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए गंगापुर की ओर भाग निकला। इस बाबत गंभीर रूप से जख्मी भोला मंडल ने बताया कि पुरानी रंजिश की वजह से स्थानीय ग्रामीण के द्वारा हम पर जानलेवा हमला किया गया है। जो अपराधी हम पर जानलेवा हमला किया है। उसको हम अच्छी तरह से पहचानते हैं। उसका नाम प्रशासन को बता दिए है। गोली से घायल ई रिक्शा चालक सुनिल कुमार
वहीं दिनदहाड़े आलमनगर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।