विभाग द्वारा चयन मुक्ति का पत्र दिखाते अध्यक्ष विभा कुमारी
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय के बाल विकास कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविका संघ के प्रखंड अध्यक्ष विभा देवी ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए बताया की 29 सितंबर से आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थी। लेकिन सरकार के पास सेविका और सहायिका को देने के लिए पैसे नहीं है। तो फिर बहाली पर बहाली कैसे किया जा रहा है। अगर सरकार पहले कह देती की हम पैसा नहीं दे सकते हैं। उन्होंने बताया सरकार अब अंतिम सांस ले रहा है। इसलिए हम लोगों को मिलने वाला देय राशि 1450 रुपया हम सरकार को कफ़न के लिए वापस भेज रहे हैं। यें बातें प्रखंड कार्यालय में सेविकाओं को योगदान करने के लिए मनाने के दौरान कही। मालूम हो की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चयन मुक्त प्रखंड अध्यक्ष और सचिव के साथ ही योगदान करने की बात कही थी। तो प्रखंड अध्यक्ष ने उसे समझाते हुए योगदान दिलवाने सीडीपीओ कार्यालय पहुंची थी। उन्होंने कहा विभाग सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिव को चयन मुक्त कर दिया है। साथ ही मनमाने तरीके से जबरन 4 केंद्र पर के गरीब और विधवा सेविका और सहायिका को भी चयन मुक्त कर दिया। जो सरासर अन्याय है। अगर विभाग इसे वापस नही लेता है। तो फिर सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका हड़ताल पर वापस पर वापस जाने के लिए मजबुर हो जाएंगे।
चयन मुक्त 6 सेविका
अध्यक्ष विभा देवी हरिजन टोला केंद्र संख्या 22, सचिव रंजु देवी पंडा टोला केंद्र संख्या 77, सेविका मानपुर से केंद्र संख्या 1 कामनी रानी, और केंद्र संख्या 5 से मीना देवी, कमरगामा पंचायत से केंद्र संख्या 10 शान्ति देवी और बैहरी पंचायत से केंद्र संख्या 15 इंद्रा देवी को जिला से डीपीओ ने चयन मुक्त कर दिया है। मौके पर कामनी देवी, मंजू देवी, मीना देवी, सरो देवी, शांति देवी, किरण देवी, इंदिरा देवी, ललिता देवी, सहित कई सेविका सहायिका मौजूद थीं।