मैया के विसर्जन में उमड़ा जन सैलाव
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर प्रखंड में दस दिनों से चल रहे हिन्दूओं का पवित्र पर्व दशाहरा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान भक्तिपूर्ण वातावरण में मां भगवती की पूजा और आराधना के बाद विजयादशमी के दिन मंगलवार को देर शाम में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से मैया के विशाल प्रतिमा के साथ नगर पंचायत वासियों का एक विशाल हुजुम मैया के प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकली। जुलूस में शामिल सभी भक्तों की आंखें नम हो गई। यह विशाल शोभायात्रा सिंहेश्वर बाजार भ्रमण कर सतोखर के परवाने नदी में विधिवत पुजन के बाद विसर्जित कर दिया गया।
सभी जगह शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न।
बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतिक के रूप में मनाया जाने वाला विजय दशमी पर्व क्षेत्र में धुमधाम से मनाया गया। मालूम हो कि 10 दिनों तक चलने वाला यह आयोजन मैया के प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही समाप्त हो गया। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के 8 और प्रखंड क्षेत्र में लगभग 12 जगहों पर दुर्गा पूजा शांति पुर्वक संपन्न हो गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के मैया के विसर्जन से पहले सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के द्वारा प्रतिमा का विसर्जन लगभग साढ़े 8 बजे किया गया। मालूम हो की दुर्गा पूजा को लेकर विजयादशमी के दिन मेला को लेकर भारी भीड़ उमड़ी। मेले के नियंत्रण के लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात था। मौके पर अध्यक्ष विशंभर स्वर्णकार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महा सचिव संजय गुप्ता, सचिव गोविंद खंडेलवाल, उप सचिव सहदेव यादव, कोषाध्यक्ष अशोक भगत, संगठन मंत्री दीपक भगत, इंद्रदेव स्वर्णकार, स्थाई कमिटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, दिलीप खंडेलवाल, नारद भगत, जनार्दन भगत, प्रमोद चौधरी, संजीव शर्मा, रवि शंकर कुमार उर्फ हरीओम, मंदिर परिसर दुर्ग मंदिर में न्यास सदस्य सियाराम यादव, विजय सिंह, बबलु ऋषिदेव पुर्व सदस्य सरोज सिंह, दीपक यादव, प्रबंधक अभिषेक आनंद, लेखा पाल राकेश श्रीवास्तव, मनोज ठाकुर, मंदिर प्रभारी अमरनाथ ठाकुर, विनोद यादव मौजूद थे ।