राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने धुमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव।

Dr.I C Bhagat
0

 

प्रार्थना करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक 

सिंहेश्वर मधेपुरा।


शरद पूर्णिमा के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शरद पूर्णिमा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। चंद्र ग्रहण के कारण इस बार खीर 4 बजे से पहले ही बनाकर उसमें तुलसी डाल दिया गया। उसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में भगवा ध्वज लगा कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर शरद पूर्णिमा पर्व के विषेश महत्व को दर्शाया गया। और कहा गया कि आज चंद्रमा की रोशनी में अमृत की वर्षा होती है। आज जो खीर बनाया गया है उसे चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है। लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के कारण यह कार्यक्रम 8 बजें ही करना पड़ गया। कार्यक्रम में परिचय के बाद राष्ट्रीय गीत और अंत्याक्षरी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम हुआ। अंत में प्रार्थना के बाद सभी स्वयंसेवको ने मंत्र के साथ प्रसाद ग्रहण किया। तथा संघ के द्वारा प्रात: शाखा में सुबह 5 से अधिक संख्या में मवेशी हाट में पहुंचने की बात कही।

शरद पूर्णिमा के उत्सव में खीर का लुत्फ उठाते स्वयंसेवक 

 मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय शंकर मिश्र, विभाग संपर्क प्रमुख मनोज भगत, खंड कार्यवाह संजीव भगत, मुख्य शिक्षक दीपांकर कुमार "वत्स" विष्णु शर्मा,  अधिवक्ता भगवान पाठक, दीपक भगत, अमित कुमार उर्फ विक्की खेतान, विष्णु खंडेलवाल, रविशंकर उर्फ हरीओम चौधरी, मनीष मोदी, प्रमोद अग्रवाल, झिनकू शर्मा, हरे राम चौधरी, संजीव पोद्दार, श्याम भगत, संजय कुमार, सोनू आजाद, राजीव कुमार सिंह, वंश जयसवाल, अनुराग भगत,  हिमांशु कुमार, आशीष कुमार, आदित्य कुमार, उदय कुमार, प्रियांशु कुमार, मुकेश कुमार, सोनू कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner