राजद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु ने मधेपुरा से बीजेपी को देश से उखाड़ फेकने का किया दावा।

Dr.I C Bhagat
0


राजद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु 

सिंहेश्वर मधेपुरा 

राष्ट्रीय जनता दल के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु शनिवार को मधेपुरा पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इसी के तहत विभिन्न जिले का दौरा कर वे लोगों को पार्टी के सिद्धांतों के बारे में बता रहे हैं। और उन्हें पार्टी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को अपने-अपने प्रकोष्ठ को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। शुक्रवार को उनका कार्यक्रम सुपौल में था। शनिवार को मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जोरगामा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। वहीं रविवार को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अन्य जिलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हमेशा समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए चिंता की और इस दिशा में उन्होंने पहल भी किया। इसी का नतीजा है कि आज दबे-कुचले समाज पढ़ लिखकर देश के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार आने वाले चुनाव में भाजपा को बिहार ही नहीं देश से उखाड़ फेकेंगे। 

राजद कार्यकर्ताओं के साथ साधु 

मौके पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रागिनी रानी यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner