ई रिक्शा की ठोकर से बाईक सवार घायल।

Dr.I C Bhagat
0

 

ई-रिक्शा की ठोकर से घायल बाईक सवार 

सिंहेश्वर मधेपुरा 


गम्हरिया बाजार में बाइक और ई रिक्शा की ठोकर में बाइक सवार  घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल सुपौल सदर थाना क्षेत्र के हरदी दुर्गा स्थान वार्ड संख्या 11 निवासी बेचन यादव का 26 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार ने बताया की वह जीविका समूह का मीटिंग करने अपने पल्सर बाइक से गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका जीवछपुर गया था। वही मीटिंग से वापस अपने घर लौटने के दौरान गम्हरिया मुख्य बाजार स्थित पोस्ट आफिस के समीप गम्हरिया की ओर जा रहे ई रिक्शा ने बाइक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सहित सड़क पर नीचे गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर आनन फानन ने इलाज के लिए गम्हरिया के प्रथमिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। जहां प्रार्थमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

वैभव कुमार की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner