सिंहेश्वर मधेपुरा
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यालय में बिहार फर्स्ट बिहार फर्स्ट संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कमेटी के सदस्य उपस्थित हुए। और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने 12 अक्टूबर से होने वाले संकल्प यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वही बैठक में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिसे जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उपाध्यक्ष दिलखुश कुमार, पिंटू कुमार टुनटुन कुमार, महासचिव अमित कुमार, अमलेश कुमार कोषाध्यक्ष आकाश कुमार, सचिव ओम प्रकाश, सरवन कुमार ठाकुर, पंचायत अध्यक्ष मनु कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।