जदयू कार्यकर्ताओं ने गांधी और पुर्व प्रधानमंत्री मंत्री लालबहादुर शास्त्री को याद किया।

Dr.I C Bhagat
0


2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जदयू कार्यकर्ताओं ने श्रृद्धांजलि दी।


 सिंहेश्वर मधेपुरा


2 अक्टूबर गांधी जयंती  और पुर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर मधेपुरा जदयू  के प्रखंड अध्यक्ष विनायक यादव के आवासीय परिसर सह प्रखंड कार्यालय में पूज्य बापू मोहनदास करमचंद गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती  के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  इस अवसर पर पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव सह सांसद प्रतिनिधि विजेंद्र नारायण यादव ने कहा गांधी जी के नेतृत्व में भारत आजाद हुआ। जिसके कारण आज हम मताधिकार का प्रयोग करते और सरकार चुनते हैं। नही तो राजा महाराजा का पुत्र ही शासन करता था। तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दीपक यादव ने कहा आज महात्मा गांधी के आदर्शो का अनुसरण करना चाहिए। गांधी जी का सपना था मजबूत ग्राम पंचायत की सरकार हो। वही वरिय नेता बीवी प्रभाकर ने अपनी विचार रखते हुए कहा गांधी जी की सार गर्वित विचारो से स्वच्छता, समाज में आधी आबादी महिलाओं का स्थान, पारंपरिक लोक कला और शिल्प का पुनरुद्धार, साम्राज्यवाद पर आधारित शोषण जैसे मुद्दों को शामिल कर और उस पर कार्य करने की बात की थी। वे ज्यादातर उनकी स्वतंत्रता संग्राम के नेतृत्व प्रदान में समय लगा। वे हमारे लिए आज भी सभी समस्या का समाधान उनके द्वारा दिए नीतिगत सिद्धांतो का सजीव चित्रण दिया है। जिससे हम सब एवं पूरी दुनिया  उनके पद चिन्हों पर चलने को तैयार हो रहे है।

जदयू राज्य सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. सुजीत कुमार मेहता, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा,  प्रखंड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ मधेपुरा दिनेश कुमार, पंचायत अध्यक्ष बराही मनोज कुमार, , पूर्व पार्षद अशोक यादव, सफीक आलम, नंदन मेहता, मोहन कुमार मंडल, नीतीश कुमार, अर्जुन कुमार, मिठू जी, सीताराम साह, अशोक मंडल, लालकून यादव, अजीत अमर, प्रो. प्रवीण कुमार पुष्प आदि ने भाग लेकर जयंती को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner