राजद महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी सीमांचल प्रभारी कुमारी विनीता भारती जातिगत जनगणना की रिपोर्ट पर प्रसन्नता व्यक्त की।
सिंहेश्वर मधेपुरा
राजद महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी सीमांचल प्रभारी कुमारी विनीता भारती ने बिहार में जातीय जनगणना रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को दी बधाई दी। इस बाबत कुमारी विनीता भारती ने कहा कि आज दिन ऐतिहासिक है समूचे बिहार वासियों के लिए आज जन जन के नेता गरीबों के मसीहा आदरणीय हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सड़क से लेकर सदन तक के संघर्ष का फल है। बिहार में जातीय जनगणना का रिपोर्ट आना कई बार भाजपा के द्वारा इसे रोकने के लिए कोर्ट तक गई। लेकिन आज समूचे बिहार वासियों की जीत हुई है। जब जातीय जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक किया गया है। अब हमारे बिहार से दूसरे राज्य भी सिख लेंगे। ओर जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी की बात होंगी। क्योंकि इस वक्त के मौजूदा भारत सरकार जो आरक्षण विरोधी सरकार है। वो लागातार देश में दलितों वंचितों की हकमारी कर रही है। इसलिए यह संख्या आना बहुत जरूरी था। आज बिहार ने सबसे कम समय में ओर सबसे सटीक जनगणना किया है। इसके लिए विशेष आभार करना चाहूँगी। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो• चंद्रशेखर यादव का जिन्होंने लगातार एक बड़ा तबका जो इस जनगणना में लगे रहे। वो शिक्षा के सबसे मजबूत पिलर शिक्षक का हाथ है। जिन्होंने बहुत ही कम समय में बिहार में जनगणना करके एक सटीक रिपोर्ट दिया है। हमारे नेता जब विपक्ष में तब से ही इस जनगणना के लिए लागातार संघर्ष किया हमारे राजद के एक एक सिपाहियों ने जातीय जनगणना के लिए कई बार आंदोलन किया। जिसका यह फल है की आज बिहार ने एक नजीर पेश किया है। पुनः इस ऐतिहासिक कार्य के लिए समूचे बिहार वासियों को दिल से बधाई व धन्यवाद।