मधेपुरा।
बिहार राज्य
आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सेविका सहायिकाओं का धरना जारी है।
बुधवार को दर्जनों की संख्या में सेविका व
सहायिका ने 20 सूत्री मांगो को लेकर बारिस में भी प्रखंड मुख्यालय परिसर में
डटे रहे। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने कहा कि
आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए कर्मचारी ग्रेड
सी और ग्रेड डी में समायोजित किया जाए। जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त
नहीं हो जाता है तब तक सेविकाओं को 25000 एवं सहायिकाओं को 18000 प्रतिमा
मानदेय राशि दी जाए। 54 दिन हड़ताल उपरांत 16 में 2017 को
हुए समझौते के आलोक में शेष लंबित मांगों का निष्पादन शीघ्र किया जाए। सुप्रीम
कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार सरकार में भी ग्रेजुएटी देना सुनिश्चित किया जाए।
आंगनबाड़ी विकास समिति द्वारा पारित वाउचर को ही मान्यता दी जाए तथा वाउचर समायोजन
करने की अनिवार्यता से सेविका को मुक्त किया जाए। सेविका सहायिकाओं का कार्य अवधि 8 घंटा
निर्धारित किया जाए। सेवा शर्त के अलावे अतिरिक्त कार्यों के लिए उचित पारिश्रमिक
के साथ लिखित आदेश पत्र निर्गत करना सुनिश्चित किया जाए। मौके पर सेविका सविता, नीलू, मंजू, रितू, पार्वती, अनिता, रूबी, लता, कविता, शाहिना, सगुफ्ता
समेत अन्य मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें