जाति आधारित जनगणना वंचितों, शोषितों के हित में: प्रमोद

 



मधेपुरा

 भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने बिहार सरकार द्वारा जाति आधारित गणना का रिपोर्ट जारी किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बिहार के वंचितों, शोषितों के व्यापक हित में है। सरकार जाति आधारित गणना के साथ सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति की भी जानकारी ली है। भाकपा नेता प्रभाकर ने कहा कि जो हाइतोबा मचा रहे हैं कि इससे तथा कथित कुछ वर्गों को नुकसान पहुंचाया जाएगा, यह अनर्गल बातें हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार न्याय के साथ विकास के प्रति संकल्पित है। हमारी सरकार समाज में जो हासिये पर है। उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है। उन्हें सम्मान और अधिकार देना चाहती है। इसमें कोई जातीय विभेद और द्वेष की राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुत धर्म-मजहब और मंदिर मस्जिद की राजनीति हो चुकी है। अब बेरोजगारों को रोजगार चाहिए। किसानों के फसल का लाभकारी दाम चाहिए। दलित महिलाओं और वंचितों को सम्मान चाहिए। भाकपा नेता ने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में परिवर्तन की बयार बह रही है। जन विरोधी केंद्र की मोदी सरकार का जाएगी। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी।

 

Post a Comment

और नया पुराने