इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रहा युवक की दिल्ली में करंट से मौत।


कमरगामा के गौतम कुमार का दिल्ली में करंट से हुई हुई। का फाईल फोटो 

 सिंहेश्वर मधेपुरा


दिल्ली में सिंहेश्वर के कमरगामा पंचायत के एक होनहार युवक की बिजली के करंट से मौत हो गया। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर प्रखंड के कमरगामा वार्ड नंबर 5 निवासी गणेश मंडल का 22 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार उर्फ राजा जो दिल्ली में रह कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही पार्ट टाइम जाब भी करता था। वह 30 सितंबर को अपने रूम में कुलर सेटिंग कर रहा था। उसी समय बिजली के करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जिसका लाश मंगलवार के कमरगामा पहुची तो उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। उसके अंतिम संस्कार मुखिया जय कृष्ण शर्मा,पंसस मनीष कुमार, पैक्स अध्यक्ष बलराम मंडल, राम लखन मंडल, कुशेश्वर मंडल, शंभू मंडल, मनोज यादव, विशनुदेव मंडल, जागेश्वर मंडल सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Post a Comment

और नया पुराने