राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घोष के साथ निकला भव्य पथ संचलन।

Dr.I C Bhagat
0

 

पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक 

सिंहेश्वर मधेपुरा


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयदशमी स्थापना दिवस के अवसर पर अपने 6 उत्सव में एक पर शस्त्र पूजन एवं पद संचलन निकली गई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक की एक विशाल पद संचलन जब घोष वाद्ययंत्र के साथ बाजार में निकली तो रौनक देखते ही बनता था। सभी स्वयंसेवक पुर्ण  गणवेश में सिंहेश्वर के एमएलडीपी पेट्रोल पंप के पास से निकली और मुख्य बाजार होते हुए दुर्गा चौक और दुर्गा चौक से हाथी गेट मंदिर रोड, धनबाद चौक, महावीर चौक से पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए  मुकुल वर्मा के कैंपस तक जाकर पथ संचलन गोष्टी में बदल गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवको के द्वारा वहा भगवा लगाया गया और बौद्धिक का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बौद्धिक कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवक 

जिसमें विभाग सेवा प्रमुख जैनेन्द्र कुमार उर्फ श्री राम बाबा ने कहा विजयादशमी हमारे 6 उत्सवों में प्रमुख उत्सव है। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। लेकिन संघ स्थापना दिवस नही मनाता है। विजयादशमी मनाता है। और शक्ति की पुजा करता है।   उन्होंने कहा भक्ति में शक्ति की पुजा असत्य पर सत्य जीत को दर्शाता है। संघ कोई समाज से अलग संगठन नहीं है। ऐसा काम करेंगे कि आने वाले समय में ऐसा होगा कि संघ समाज में विलीन हो जायेगा। आज समाज जाग चुका है। समाज में जो आसुरी शक्ति है उसका नाश करते हुए सज्जन शक्ति को बढ़ाना है। सभी जगह शाखा का विस्तार करना है। शहर के हर मोहल्ले में भारत माता की जय बोलने वाला व्यक्ति हो। स्थिति ऐसी है कि पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है। हमें फिर से भारत को विश्व गुरु बनाना है।

प्रार्थना करते संघ के स्वयंसेवक 

मौके पर विभाग संपर्क प्रमुख मनोज भगत, जिला सेवा प्रमुख  मुकुल वर्मा, खंडकारवाह सिंहेश्वर संजीव कुमार भगत, शंकरपुर नितिश कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक यादव, सिंहेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार साह,  पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, पंकज कुमार,  विनोद कुमार दास, रवि शंकर उर्फ हरीओम, संजीव पोद्दार, मनीष कुमार मोदी, दीपांकर कुमार, मिथलेश कुमार, अरुण ऋषिदेव, नीरज कुमार, अमित कुमार, नवीन राम, उदय कुमार, आदित्य कुमार, सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद थें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner