वर्चस्व को लेकर की हवाई फायरिंग और जनप्रतिनिधियों को खुलेआम गाली गलौज।


जनप्रतिनिधियों को गाली गलौज और करते 


चौसा मधेपुरा 


फुलौत मुख्य बाजार में असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे शराब के नशे में हवाई फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि फुलौत बाजार में सोमवार की देर रात लगभग साढ़े दस बजे शराब के नशे में कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का बिना नाम लिए पहले तो बद्दी बद्दी गाली गलौज किया। इसके बाद बाजार में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। देर रात बाजार में हुई गोलीबारी की घटना के बाद से लोगों में दहशत  का माहौल बन गया। 

इस बाबत फुलौत ओपी अध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने कहा कि हवा में फायरिंग किए जाने से संबंधित घटना की कोई जानकारी नहीं है। बाजार में कुछ लोग बेवजह हो हंगामा कर रहा था। घटना की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने