चलती बाईक से गिर कर महिला घायल

 

चलती बाईक से गिरकर घायल हुई महिला।


सिंहेश्वर मधेपुरा


नवगछिया जीरो माइल के समीप चलती बाइक से गिरने से एक महिला घायल हो गई। जिसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्दी दुर्गापुर वार्ड नंबर 20 निवासी सकलदेव मंडल की घायल पत्नी मीरा देवी के परिजनों ने बताया कि मीरा देवी जो कि अपने बेटे सुलेंद्र कुमार के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए महादेवपुर घाट गई थी। वहीं गंगा स्नान कर वापस अपने घर आने के दौरान नवगछिया जीरोमाइल के समीप चलती बाइक से अचानक नीचे गिरने से बुरी तरह घायल हो गई। जिसके साथ में जा रहे उसका पुत्र सुलेन्द्र कुमार ने अपनी मां को सड़क से उठाया। और इस घटना की सूचना अपने घरवालों को दिया। परिजनों ने पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सीधे जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने