भूमि विवाद में घायल मरीज
सिंहेश्वर मधेपुरा
साहुगढ दीवानी टोला में रास्ता विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट 4 लोग घायल हो गया। जानकारी अनुसार मधेपुरा थाना क्षेत्र के साहुगढ दीवानी टोला वार्ड नंबर 15 निवासी मो. अजीम की घायल पत्नी बीबी मेहरून के परिजन ने बताया की रास्ता विवाद को लेकर चचेरे दियाद से दोनो पक्षों में लड़ाई झगड़ा के विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें 1 पक्ष से बीबी मेहरून और मो. अजीम व मो. इब्राहिम घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष से 1 घायल बताया गया। वही घटना के बाद परिजनों ने सभी घायल को इलाज के लिए मधेपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वही सदर अस्पताल ने एक घायल बीबी मेहरून को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें