बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर का होगा काया कल्प
सिंहेश्वर मधेपुरा
बुधवार को सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कार्यालय में डीएम विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक की तिथि एक बार फिर बढ़ाई गई। अब यह बैठक 16 सितंबर शनिवार को न्याय कार्यालय सिंहेश्वर में होगी। मालूम हो सिंहेश्वर मंदिर न्यास की यह एक अति महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को रखी गई थी। जिसे बढा कर 13 सितंबर कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर अपरिहार्य कारणों से उसे बढ़ा कर 16 सितंबर शनिवार कर दिया गया है। डीएम विजय प्रकाश मीणा की यह बैठक सिंहेश्वर मंदिर के विकास में मिल का पत्थर साबित हो सकता है। बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं । लोगो को इस बैठक से काफी उम्मीदें बनी हुई है। इस बैठक में कई तरह के आश्चर्यजनक निर्णय लिए जा सकते हैं। इसकी बानगी डीएम विजय प्रकाश मीणा के द्वारा तय सिंहेश्वर मंदिर में न्यास समिति के एजेंडे को देखने से ही लगता है। जिसके कारण सिंहेश्वर का तापमान भी बढ गया है। और मंदिर के विकास में अड़ंगा लगाने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। इसी के आलोक में कई तरह के बेबुनियाद बातों नीजी लाभ के लिए फैलाया जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से पिछले दो बैठक की सम्पुष्टि के बाद इनकम टैक्स रिटर्न पर विचार के बाद मंदिर एवं उनके परिसम्पत्तियो के उन्मुखीकरण पर विमर्श किया जाएगा। और आने वाले पर्व त्यौहार दुर्गा पूजा, दिपावली एवं छठ पूजा पर विचार होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि वर्तमान में न्यास समिति के कुछ सदस्यों के कार्य करने की शैली और मंदिर एवं परिसंपत्ति के विकास हेतु उन्मुखीकरण के प्रति उदासीनता और नीतिगत फैसले का अभाव को देखते हुए डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बैठक में एक एजेंडा के रूप में कमेटी के गठन एवं पुनर्गठन के रूप में चर्चा रखी गई है। साथ ही जिस तरह प्रबंधक की कार्य शैली से प्रभावित होकर उसके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया। उसी प्रकार सभी कर्मचारियों के वार्षिक कार्यों की भी समीक्षा की जायेगी। अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी अच्छे कार्य के लिए प्रसंसित किया जायेगा। और उसके परफार्मेंस के आधार पर हटाया या प्रमोशन या कार्यकाल बढ़ाया जायेगा। वित्तीय प्रबंधन आय का लेखा जोखा के बाद मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर परिसर का मास्टर प्लान और गर्भगृह का जिर्णोद्धार पर विचार भी विचार किया जायेगा। साथ ही बाबा की संपूर्ण परिसम्पत्तियो का लेखा-जोखा की समीक्षा होगी।
प्रभावशाली रहा प्रबंधक का कार्यकाल।
सिंहेश्वर नाथ मंदिर न्यास समिति ने एक सदस्य ने बताया कि सुयोग्य प्रबंधक के लिए बजाप्ता विज्ञापन देकर प्रबंधक की नियुक्ति की गई थी। 11 माह के दौरान उसके कार्यकाल पर 5 सदस्यों ने कुछ नीजी मसले को लेकर इनको हटाने के लिए आवेदन भी दिया। सावन और भादव में इनके सफल संचालन को देखते हुए 10 जुलाई को इनके कार्यकाल को अगले बैठक तक बढा दिया गया था। जिसमें 11 सदस्यों की कमिटी में अधिकतर सदस्यों की सहमति और प्रबंधक के कार्यकाल की सराहना की गई थी। वही सावन और भादव में इनके सफल संचालन को देखते हुए इस बार दुर्गा पूजा और छठ पर्व भी शानदार होने की संभावना बन गई है।

एक टिप्पणी भेजें