घटनास्थल पहुंचे पहुंचे एसपी उपेंद्र नाथ
पतरघट /सहरसा
रिपोर्ट:- रंजन कुमार
सहरसा जिला के पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा मुख्य मार्ग पर घोघनपट्टी बस्ती से पश्चिम सोमवार को दिन दहाड़े बैखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 27 लाख रूपये लूट की घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहा। लेकिन फाइनेंस कर्मी के द्वारा 30 घंटे बाद पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया। उक्त घटना के 36 घंटा बाद भी पुलिस का हाथ खाली हैं। लूट की घटना का उदभेदन सहित गिरफ्तारी के लिए पतरघट पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं। मंगलवार को घटना स्थल पर स्वयं एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा पहुंच कर जायजा लेते हुए पीड़ित फाइनेंस कर्मी से विस्तृत जानकारी लिया। तथा मौके पर मौजूद एसडीपीओ संतोष कुमार, सौरबाजार थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र को लूट की घटना में कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिया। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि लगभग 27 लाख की लूट हुई हैं। लूटी गई राशि बरामदगी एवं संलिप्त बदमाशों का गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उद्भेदन कर सभी राशि बरामद कर अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने की बात कही है।इस संबंध में ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि एलएनटी फाइनेंस कंपनी का पतरघट शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार पिता ब्रजकिशोर ठाकुर ग्राम परसौनी रईसी थाना साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर ने अपने दिए आवेदन में कहा कि सोमवार को पतरघट से बैंक ऑफ इंडिया गोलमा ब्रांच में 27 लाख 19 हजार 30 रूपये जमा करने जा रहा था। घोघनपट्टी से पश्चिम पुल के समीप दो बाइक पर चार की संख्या में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हथियार का भय दिखाते लूट की घटना को अंजाम दिया है। प्राप्त आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कर लूट की घटना में संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार कर राशि बरामद करने लिए छापेमारी किए जाने की बात कहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि एलएनटी कंपनी के कर्मी के द्वारा 27 लाख की इतनी बड़ी राशि को लेकर बैंक में जमा करने जाने की बात समझ से पड़े है। दूसरी बात अगर इतनी बड़ी राशि को एक साथ ले जाने की बात थी। वही इतनी बड़ी राशि के बाद भी पुलिस के आला अधिकारी से जो सुरक्षा के लिए जवान की मांग की गई थी तो सिर्फ दो चौकीदार को भेज दिया गया था। और हैरानी की बात है कि चौकीदार के मौजूदगी में यह लूट की घटना हुई है। एक सवाल और है कि अपराधी को इन सारी बातों से वह अवगत था की किस रास्ते से फाइनेंस कंपनी के कर्मी इतनी बड़ी राशि को लेकर आ रहा है। और कौन-कौन उनके साथ है या तो अपराधियों को पुलिस का कोई डर भय नहीं रहा है। पूरी तरह से बेखोफ हो गए हैं या इस मामले में कुछ और बात की बू सामने आ रही है। साथ ही इस घटना के बाबत पीड़ित शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया की सोमवार को लगभग साढें ग्यारह बजें के आस-पास हम दो बाइक पर दो कर्मी एवं दो स्थानीय चौकीदार हबलू पासवान एवं मुन्ना पासवान के साथ 27 लाख रूपया नगदी बैंक आफ इंडिया की शाखा गोलमा ब्रांच में जमा करनें जा रहें थें। की उसी दौरान घोघनपट्टी बस्ती स्थित पूल के समीप पहुंचने पर अचानक दो बाइक, बजाज पल्सर पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश एवं ग्लैमर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पांच पिस्टल के साथ हमें अचानक घेर लिया तथा अपशब्द भाषा का प्रयोग कर हम लोगों को पिस्टल सटा दिया। तथा 27 लाख रूपया लूटकर पांचों बदमाश मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया की हमनें बैंक में रूपया जमा करनें के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित किया था। लेकिन पुलिस विभाग ने भी लापरवाही दिखाते हुए इतनी बड़ी राशि के बाबजूद पुलिस बल के जवानों को नहीं देकर दो निहत्थे चौकीदार को साथ में भेज दिया। जिसके कारण बदमाशों ने लूट की घटना को सफलता पूर्वक अंजाम दिया।

एक टिप्पणी भेजें