राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं कर रही है जी तौर मेहनत।

 

जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा सह अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा की अमृता कुमारी 

राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के लिए मंथन करती टीम 


सिंहेश्वर मधेपुरा


राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज स्तरीय कार्यक्रम के सफलता के लिए जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा सह अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा की अमृता कुमारी के द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है।  जानकारी के अनुसार बिहार राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का कार्यक्रम दिनांक 7 नवंबर एवं 8 नवंबर को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में होना है। जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री एवं बिहार के राज्यपाल के द्वारा होना तय हुआ है। यह कार्यक्रम के जनक एवं मधेपुरा को विज्ञान की ओर ले जाने वाले क्षेत्रीय समन्वयक पूर्वोत्तर बिहार सह जिला अध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा कृष्ण कुमार के प्रयास से आज मधेपुरा के हर छात्र विज्ञान की बात कर रहा हैं। शहर ही नही सुदुर देहात के लोग भी अब विज्ञान की बात करने लगे हैं। अमृता कुमारी ने बताया कि हमारी टीम बराबर देहाती एरिया तक पहुंच कर विज्ञान के बारे में छात्राओं को बारिकी से बताया जा रहा है। और हर छात्र अंधविश्वास से हटकर विज्ञान की ओर जुड़ रहे हैं। और नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। श्रीमति कुमारी ने बताया कि हम लोग बराबर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से छात्राओं को जगा रहे हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान पूर्वोत्तर बिहार के समन्वयक डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि मधेपुरा जिला के हर छात्राओं को विज्ञान से जोड़ना ही मेरा मकसद है। अब आज के मेधावी छात्राओं को अंधविश्वास में नही धकेल सके।  जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा मूल के शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मधेपुरा जिला के हर गांव हर कस्बे विज्ञान मय हो और बच्चे नई-नई खोज कर विज्ञान की ओर बढ़ सके। और हमारी सोच है कि हमारे जिले के बच्चे की पहुंच देश की सबसे बड़ी संस्थान इसरो तक हो।  प्रांतीय सचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अरूण कुमार ने बताया कि कृष्ण कुमार रात दिन राष्ट्रीय विज्ञान कार्यक्रम की सफलता में लगे हुए रहते हैं।   जिला महासचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा संतोष कुमार ने बताया कि हर छात्राओं को विज्ञान से अवगत होना बहुत ही जरूरी है। विज्ञान ही ज्ञान के अंधकार को दुर कर सकता है। जिला अध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा मूल रणधीर कुमार  ने बताया कि हम लोग छात्राओं को जोड़कर विज्ञान के समझ को विकसित करना होगा।  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए मधेपुरा विज्ञान टीम बराबर दिन रात प्रयासरत है। और सफलता भी मिलती दिख रही है।  बच्चे नए-नए प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। मौके पर वंदना कुमारी, कंचनमाला, किरण भारती, गुंजन कुमार सिंह, सुनील चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, संजय कुमार, आफताब आलम, सज्जन देव, डा. हरदेव मेहता,  सुनील कुमार, जूनियर साइंटिस्ट आनंद विजय, उमा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, कुंदन सिंह, संजीव सिंह, नवनीत कुमार साजिद अली संजय यादव, विनोद पासवान, सुबोध यादव, अनुपम रचना, प्रतिमा कुमारी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिका रात दिन क्षेत्र भ्रमण कर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को सफल संचालन का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने