केंद्रीय टीम ने मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण कार्यक्रम का जायजा लिया।

 

केंद्रीय टीम टीकाकरण कार्यक्रम की जांच कर निकलते।


सिंहेश्वर मधेपुरा


डब्ल्यूएचओ की केंद्रीय टीम एसआरटीएल के नेशनल मोनिटर डा. उज्जवल सिन्हा के नेतृत्व एक टीम सीएचसी सिंहेश्वर का दौरा किया। दो सदस्यीय टीम में एसएमओ डा. एसएन त्रिपाठी के साथ सिंहेश्वर प्रखंड में हो रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण कार्यक्रम का मॉनिटर किया। इस दौरान जजहट सबैला पंचायत वार्ड नंबर एक पासी टोला में केंद्र संख्या 52 एवं भेलवा मुसहरी टोला केंद्र संख्या 50 में मॉनिटरिंग करते हुए चल रहे सेशन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। और जानकारी के दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को टीकाकरण का  ऑनलाइन कार्य की भी समीक्षा की। हालांकि केंद्र पर हो रहे कार्य  से संतुष्ट नजर आ रहे थे।  साथ ही चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविंद्र कुमार ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को टीकाकरण को ऑनलाइन करने की बात कही। और उन्होंने बताया की आज 24 केंद्र पर हो रहे टीकाकरण कार्यक्रम में सभी तरह का टीकाकरण हो रहा है। इसमें छुटे हुए बच्चों को भी टीका दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने केंद्रो पर आए अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास और समाज में टीकाकरण से वंचित और छूटे हुए ऐसे किसी भी बच्चे का टीकाकरण केंद्र पर आकर करा लें। यह शिविर 11 तारीख से लेकर 16 सितंबर तक प्रखंड में सभी पंचायतों में चलेगा जा रहा है। मौके पर बीएचएम पियूष वर्धन, बीसीएम अंजनी कुमारी, डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर राजेश सिंन्हा मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने