सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।

 


दलित बस्ती में सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।

बगहा प्रखंड अंतर्गत ग्राम राज भैरोगंज के वार्ड संख्या सात में ग्रामीणों द्वारा सड़क की बदहाली को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व उप मुखिया और वार्ड सदस्य के मिली भगत से इस सड़क के लिए आये हुए योजना का पैसा गमन कर लिया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया क्योंकि उन्हें आवागमन में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। बरसात के समय में और भी बदतर स्थिति हो जाती है। ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया और वह शुक्रवार के दिन पूर्व मुखिया के विरोध में और सड़क की बदहाली को देखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 



इस मामले की जानकारी वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना दास को दिया गया मामले की जानकारी मिलने के बाद वर्तमान मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि एक्शन में दिखे। मामले की संज्ञान लेते हुए जांच हेतु प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक पत्राचार कर गुहार लगाई और साथ ही बताया कि यह मेरा चुनावी वादा था कि चुनाव जीतने के बाद इस सड़क की कायाकल्प की जाएगी। जिसको लेकर मैं तत्पर हूं और मैं तमाम ग्रामीणों से कहना चाहता हूं कि इस सड़क का कार्य शीघ्र ही किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में समस्या ना हो। विरोध प्रदर्शन में उपस्थित निम्न लोगों में नगीना राम मैनेजर साह उद्दीम साह नीरज राम शिव शंकर सोनी सोहन सोनी समेत अन्य दर्जनों महिलाओं ने भी पूर्व उप मुखिया के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इस सड़क के जीर्णोद्धार हेतु विभाग द्वारा प्राप्त राशि का बंदर बांट कर लिया गया है जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم