सावधान अब नहीं बचेंगे मोबाइल चोर। ऑपरेशन मुस्कान सभी लुटेरे को करेगा सलाखों के पीछे।
सिंहेश्वर मधेपुरा
डीजीपी बिहार पुलिस मुख्यालय बिहार के निर्देश पर डीआईजी के निर्देशन में पुरे जिला में आपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए 25 मोबाइल को उसके मालिक को सौप उसका मुस्कान वापस लाने में मधेपुरा पुलिस सफल रही। ये बातें प्रेस को संबोधित करते हुए एसपी राजेश कुमार ने कहीं। जिले में एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के चलाया गया। जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से नागरिकों के गुम या चोरी हुए 25 मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। उस समय गुम हुए मोबाइल मालिक को मोबाइल मिलने से जो मुस्कान उभरी वह काफी संतोषजनक रहा। और इस तरह के कार्यक्रम से पुलिस विभाग पर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। मालूम हो कि मधेपुरा जिले में शुक्रवार को मधेपुरा पुलिस की टीम खासे चर्चे में रहीं। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मधेपुरा पुलिस ने लोगों के मुरझाए चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की। मधेपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के 25 लोगो के गुम हुए मोबाइल वापस किए। वापस किए गए मोबाइल पिछले कई महीनों में गुम और चोरी हो गए थे। तकनीकी आधार पर पुलिस ने ट्रेस कर मोबाइल को बरामद कर पीड़ित लोगों को वापस किए। जिला सदर थाना में खुद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अपने हाथों से सभी लोगों को मोबाइल वापस किए। मोबाईल वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे, मोबाईल मिलते ही खिल उठे। लोगों ने इस पहल के लिए मधेपुरा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान की सराहना करते हुए एसपी राजेश कुमार को धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि आज जिला प्रशासन की सक्रियता से ही हम लोगों का मोबाइल वापस मिला है। लोगों ने कहा कि चोरी और गुम हुए मोबाइल को वापस पाने की उम्मीद हम सभी छोड़ ही चुके थे। ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा सभी के मोबाइल वापस करना अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है। यह क्रांतिकारी कदम जरूर मोबाइल चोरों के मनसूबों पर पानी फेर देगा।
मुस्कान की टीम खोए मोबाइल के साथ।
एसपी के निर्देशन में सदर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार और टेक्निकल टीम एसआई रंजन कुमार, धीरेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, अखिलेश कुमार, एसआई सत्य प्रकाश कुमार के द्वारा लगातार, पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा दिए गए आवेदन पर संज्ञान के तहत मोबाइल को खोजबीन किया जा रहा था। और ये मधेपुरा पुलिस की उपलब्धि ही रहा की वर्षों से चोरी हुए मोबाइल को खोजा गया। आपको बता दे की यह सभी मोबाइल को लोकेशन और आईएमईआई नंबर के द्वारा ट्रेस किया गया। तो जिस व्यक्ति के पास मोबाइल मिला वो किसी न किसी से खरीदा था। बरामदगी के वक्त उन्होंने कहा की सर हमने यह मोबाइल खरीदा था और चला रहे थे। मुझे यह मालूम नही था की ये चोरी का है। आइए जानते है जिसका मोबाइल चोरी हुआ था उसका नाम है। शुभम कुमार, विपुल राज, सरोज कुमार, सूरज कुमार साहू, मो. इमरान, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार पांडेय, परमेश कुमार, सुमित कुमार, डा. विपुल, संजीत सादा, राज नंदन कुमार, विजेंद्र कुमार,सुरेश रजक,रूपेश कुमार, मो.इम्तियाज, राजीव कुमार, प्रिंस कुमार, आशुतोष अमन, राजीव रंजन पत्रकार, देवाशीष कुमार शामिल हैं। जय


إرسال تعليق