मधेपुरा।
बिहार राज आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष समिति मधेपुरा जिला कमेटी की बैठक गौशाला स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले संकल्प पत्र में बिहार सरकार के द्वारा मानदेय दोगुना करने एवं सम्मानजनक देने की बात का कर सत्ता में आयी थी। लेकिन यह वादा सरकार सत्ता में आते ही भूल गई। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने अब हमारी मांगों को मांगने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। बैठक में महासचिव बेबी कुमारी ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अन्य राज्यों की भांति बिहार सरकार सैनिकों को सम्मानजनक मानदेय के साथ ग्रेजुएट भुगतान करना सुनिश्चित करें। कहा गया कि नई शिक्षा नीति के तरह कार्यों का बोझ बना दिया गया है। पूरा आंगनबाड़ी केंद्र को अब डिजिटल कर दिया गया है। सेविकाओं के साथ उसके पति और बच्चों को भी काम करना पड़ता है। इतनी महंगाई को आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ सरकार धोखा कर रही है। सरकार हमलोगों के साथ बंधुआ मजदूर की तरह व्यवहार कर रही है7 बैठक में उपस्थित सभी ने एक स्वर में आंदोलन को सफल करने का संकल्प लिया। बैठक में उपाध्यक्ष अनुराधा रानी, कोषाध्यक्ष शोभा कुमारी, सचिव कुमारी नेहा, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भारतीय, मुरलीगंज प्रखंड अध्यक्ष मंजू कुमारी, सचिव सना कुमारी, मधेपुरा अध्यक्ष रेणु कुमारी, द्रोपदी कुमारी, शंकरपुर सचिव किरण भारती आदि मौजूद थी।

إرسال تعليق