विद्यालय का प्रभार नहीं दे रहे हैं निर्वमान एचएम, गर्माया स्कूल की राजनीति



 मधेपुरा।

जिले के आलमनगर प्रखंड अंतर्गत कन्य मध्य विद्यालय में नये एचएम विपिन कुमार सिंह को निर्वतमान एचएम द्वारा प्रभार नहीं देने से स्कूल का माहौल गर्मा गया है। इस बाबत आलमनगर के बीईओ ने डीईओ का पत्र खिलकर स्कूल में पूर्व के एचएम पर पूछे गये स्पष्टीकरण नहीं देने तथा पदस्थापित नये एचएम को प्रभार नहीं देने से शैक्षणिक माहौल ठप है। पत्र में कहा गया है कि डीपीओ स्थापना के पत्र के अनुसार कन्या मध्य विद्यालय आलमनगर में स्थानांतरित किया गया। जिसके बाद 17 जुलाई 23 को योगदान कर लेने के पश्चात भी अद्यतन तिथि तक श्री सिंह को स्कूल का सम्पूर्ण वित्त प्रभार नहीं सौंपा गया। इस बाबत जब बीईओ ने 29 जुलाई को स्कूल का निरीक्षण किया तो अनियमितता के साथ निर्वतमान एचएम शंकर कुमार पासवान द्वारा प्रभार नहीं देने पर स्पष्टीकरण पूछा गया लेकिन समयावधि तक श्री पासवान ने स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया। इसके बाद द्वितीय स्मार पत्र भी दिया गया। फिर भी मेरे पत्र का अवेहलना किया जा रहा है।  


Post a Comment

أحدث أقدم