डीएम विजय प्रकाश मीणा को सम्मानित करते कमरगामा मुखिया जय कृष्ण शर्मा।
सिंहेश्वर मधेपुरा
कमरगामा पंचायत के मध्य विद्यालय बड़हरी में मधेपुरा मंथन एक जन संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मध्य विद्यालय बड़हरी में लगभग हर विभाग के स्टाल लगे हुए थे।
सीएचसी सिंहेश्वर के चिकित्सा प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जहा 273 लोगो को सिजनल बिमारियों की दवा दिया गया। पशु एवं मत्स्य विभाग संसाधन द्वारा पशुओं में होने वाली बिमारियों के बारे में जानकारी दी जा रही थी। जहा एक भी आवेदन नही आया। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के योजनाओं को लेकर समाज कल्याण विभाग का स्टाल लगा हुआ था। जिसमें भी कोई आवेदन नही आया। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, मुख्यमंत्री निशक्तजन स्वरोजगार योजना, बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अंतर जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से बताया जा रहा था। जिसमें 22 आवेदन मिला। जिला उद्योग केंद्र के स्टाल में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में बताया जा रहा था। वहा भी आवेदन नही आया। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में विकसित बिहार के 7 निश्चय आर्थिक हल, युवाओं के बल के अंतर्गत राज्य के युवाओं के लिए बिहार स्टूडेंट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में बताया जा रहा था। जिसमें 34 लोगों का आवेदन मिला। वही जीविका दीदियों के द्वारा आत्मनिर्भरता की कहानी बताई गई। कहा 2014 में सिंहेश्वर प्रखंड में जिविका दीदियों ने 1990 समुह बनाया था। जिसके अंतर्गत 24540 जिविका दीदियों को जोड़ा जो आज सम्मानित जीवन जी रही है। वही लोग शिकायत निवारण का 8, शिक्षा विभाग का 0, कृषि विभाग का 0, आईसीडीएस का 2, विद्युत विभाग का 70, मनरेगा का 3, राजस्व विभाग का 57, प्रधानमंत्री आवास योजना का 131 तथा आयुष्मान भारत का 25 आवेदन दिया गया।
मधेपुरा मंथन एक जन संवाद कार्यक्रम में क़ृषि विभाग के स्टाल का निरीक्षण करते डीएम, एसपी
इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद सभी डीएम एसपी सहित अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधा दिया गया। तथा माला और शाल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम श्री मीणा ने कहा राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे आधारभूत संरचना निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं, समाज सुधार कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य जनहित की योजनाओं के बारे लोगों को सुलभ शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आमजनों तक सहज, सुलभ, पारदर्शी एवं स:समय उपलब्ध हो यही एक मात्र प्राथमिकता रही है। तथा यह भी आवश्यक है कि इस योजना के क्रियान्वयन में हो रही कठिनाई से अवगत कराने के लिए आमजनों से सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसके आलोक में यथोचित कार्रवाई की जाएगी। जनसंवाद कार्यक्रम में आम जनता के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया एवं सुझाव का भी विषेश महत्त्व है। उन्होंने बताया की अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के स्तर से भी जनसंवाद बैठकों का आयोजन भी किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में सीओ आदर्श गौतम भी मंच के बगल में अपने कर्मचारियों के साथ काफी व्यस्त दिखे। जमीन और दाखिल खारीज संबंधित आवेदन पर पैनी निगाह रखे हुए थे। ताकि को दाखिल खारीज और जमीन संबंधी शिकायत डीएम तक न पहुंच जाए। मौके पर डीडीसी नितिन कुमार, एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, एडीएम अरूण कुमार, सीएस मिथलेश ठाकुर, डीएसओ, डीडब्ल्यू ओ, डीसीएलआर सुजीत कुमार, बीडीओ आशुतोष कुमार, बीएओ सचिदानंद प्रसाद, पीओ रजनीश कुमार, डीपीएम प्रिंस कुमार, डी एंड ईओ कंचन कुमारी, डीसीएम संजीव सिन्हा, डीसी क्यूए डा. रूबी कुमारी, आयुष्मान भारत के रंजीत झा, डा. शंभू शरण तारा, बीएचएम पियूष वर्धन, बीसीएम अंजनी कुमारी, आतिफ रियाज़ी, लेखापाल अमीत कुमार सिन्हा, सीएचओ आकाश मेघवाल, एएनएम बबीता कुमारी, इरसाद आलम, कमरगामा मुखिया जय कृष्ण शर्मा, पंसस मनीष कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।






एक टिप्पणी भेजें