सिंहेश्वर मधेपुरा
अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा सह जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा अमृता कुमारी ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा मंगलवार को टोला सेवकों तालमी मरकज विकास मित्र को सरकार के द्वारा कैबिनेट में दोगुना वेतन की घोषणा एवं वार्षिक पांच पर प्रतिशत वृद्धि का ऐतिहासिक घोषणा किया गया है। जो की बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी बराबर कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास और सभी धर्म सभी वर्गों को सरकार एक समान एक नजर से देखते हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी समाजवाद के चिंतन भी हैं। उन्होंने कही मुख्यमंत्री को जैसे टोला सेवक तालिमी मरकज विकास मित्र का वेतन दोगुना किए हैं वैसे ही बिहार के नियोजित शिक्षकों को भी वेतन दोगुना करें। और राज्य कर्मी का दर्जा दे। तब वही नारा फिर से बिहार में बाहर है फिर से नितिशे कुमार है। अमृता कुमारी ने कहा कि राज्य के मुखिया नीतीश कुमार को आप गुस्सा छोड़ देना चाहिए और नियोजित शिक्षकों का ऐतिहासिक घोषणा कर देना चाहिए वही श्रीमती कुमारी का समर्थन करते हुए अन्य संगठन ने समर्थन किया। शैलेश कुमार चौरसिया जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा मूल ने बताया की 2005 से नियुक्त शिक्षक शिक्षिका मुख्यमंत्री के आदेश के आलोक में गुणवत्ता शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। और माननीय मुख्यमंत्री को अभिलंब राज्य कर्मी का दर्जा दे देना चाहिए। ताकि शिक्षक शिक्षिका के बिहार में बाहर हो फिर से नीतीश कुमार वहीं जिला अध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल मधेपुरा रनवीर कुमार ने बताया कि सरकार को बेहिचक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए शिक्षकों का वेतन दो गुना कर देना चाहिए। वही बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जी कहा करते हैं कि हम समाजवादी विचारधारा के हैं। और जयप्रकाश नारायण के शिष्य हैं तो माननीय मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य कर्मी का दर्जा देदेना चाहिए। वही जिला महासचिव बिहार माध्यमिक शिक्षा संघ संतोष कुमार ने बताया कि मान्य मुख्यमंत्री को बिहार के शिक्षकों को मान सम्मान देते हुए राज्य कर्मी का दर्जा दे देना चाहिए। वही प्रांतीय अध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ डा. अरुण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जी को राज्य के चार लाख 50 हजार नियोजित शिक्षकों के हित में ऐतिहासिक फैसला ले लेना चाहिए। मौके पर वंदना कुमारी, प्रतिमा कुमारी, हीरा भारती, किरण भारती, सुनील कुमार चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उषा कुमारी, उमा कुमारी, सुनील कुमार, हरदेव मेहता, आफताब आलम, संजीव सिंह, गुंजन कुमार सिंह, नवनीत कुमार, कंचनमाला, श्यामा प्रसाद, सुबोध यादव, हरे राम यादव, ऋषि कुमार, राजेश सिंह, कुंदन कुमार, जूनियर साइंटिस्ट आनंद विजय एवं अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें