जमीन के विवाद में मारपीट दो घायल।


घायल रंजु देवी।

गंभीर रूप से घायल अरविंद यादव जेएनकेटी मेडिकल में इलाज कराते।


 सिंहेश्वर मधेपुरा


वैभव की कलम से


सहरसा जिला के बसनही थाना क्षेत्र के बरेठ में जमीन विवाद में मचान बनाने को लेकर दो पक्षों जमकर मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी अनुसार सहरसा जिला के बसनही थाना क्षेत्र के बरेठ वार्ड नंबर 13 निवासी 30 वर्षीय घायल अरविंद यादव ने बताया की वह अपने जमीन में दरवाजे  पर मचान बना रहे थे। इस दौरान उसका भाई बिलास यादव से मचान बनाने का विरोध किया। विरोध के बाद विवाद बढ़ता चला गया। विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें वह अरविंद यादव और उसकी पत्नी रंजू देवी घायल हो गई। उसकी पत्नी रंजु देवी ने बताया की जमीन विवाद को लेकर मेरे पति के भाई विलाश यादव ने तलवार से मार कर घायल कर दिया। इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन सदर अस्पताल मधेपुरा ने बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कालेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया।  जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वही मुझे भी मारपीट में चोट लगने से चलने में परेशानी हो रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم