लूट में असफल रहें पर परचारने गये तो मारपीट कर किया घायल।
सिंहेश्वर मधेपुरा
वैभव कुमार की रिपोर्ट
लहुना और पामा के बीच बदमाशों ने बाइक सवार से बाइक लूटने का प्रयास किया। लूट में असफल रहने पर उसके साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार पतरघट थाना क्षेत्र के पामा वार्ड नंबर 6 निवासी जम्हार कामती का पुत्र सरोज कुमार अपने साथी रोहित कुमार को लेकर अपने बाइक से पस्तपार से अपने घर पामा जा रहा था। इस दौरान लहुना और पामा के बीच 5 के संख्या में बदमाशों ने बाइक सवार को घेरकर बाइक लूटने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार ने जब होहल्ला किया और जब लोग वहा पहुंचे तब तक सभी बदमाशों ने बाइक नही देने का विरोध करने पर बाइक सवार के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद बाईक सवार घायल रोहित कुमार ने इस घटना की सूचना अपने परिजनों को दिया। इस दौरान घायल ने बदमाशों को पहचानने की बात कही। वही घायल का पिता जम्हार कामती जब इस घटना को लेकर आरोपी के घर गए। इस बात पर बदमशों ने उनके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद घायल को पतरघट असपताल लाया। वही प्रार्थमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया। जहा घायल का इलाज चल रहा है।

إرسال تعليق