नगर पंचायत सिंहेश्वर में डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए किया गया फागिंग।

 

नगर पंचायत सिंहेश्वर में फोगिंग करवाती नगर अध्यक्षा पुनम कुमारी।


वैभव कुमार की रिपोर्ट


सिंहेश्वर मधेपुरा 


नगर पंचायत सिंहेश्वर में मच्छड़ के बढ़ते प्रभाव और डेंगू जैसी खतरनाक बिमारियों के खतरे को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम कुमारी ने नगर में मच्छर से बचाव के लिए फागिंग मशीन से फागिंग कराया। जानकारी के अनुसार जन मानस की संवेदना और जरूरत को देखते हुए नगर पंचायत के अध्यक्षा पुनम कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को सिंहेश्वर नगर पंचायत में सप्ताह में एक बार फोगिंग का निर्देश दिया। इसके लिए उदा किशनगंज नगर परिषद से फागिंग मशीन की व्यवस्था कराई  गई है। यह व्यवस्था तब तक चालू रहेगा जब तक बरसात और बरसात के कारण जल जमाव रहेगा।


सीएचसी चिकित्सा प्रभारी सह शिशु रोग बिषेशज्ञ डा. रविन्द्र कुमार 


साफ सफाई और उचित खानपान ही डेंगू का बचाव - डा.रविंद्र कुमार 


डेंगू से बचाव और खानपान से संबंधित सलाह सीएचसी सिंहेश्वर के प्रसिद्ध चिकित्सक सह सीएचसी प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार ने बताया कि आमतौर पर डेंगू की वजह से बुखार में शरीर का तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है। जो 104 डिग्री तापमान और इससे भी ज्यादा तापमान बाडी का डेंगू के बुखार की निशानी हो सकती है। बुखार के साथ ही सिर में हो रहा दर्द भी डेंगू के बुखार का लक्षण है। खासतौर पर आंखों के आसपास और पीछे के हिस्से में हो रहा दर्द, डेंगू की वजह से हो सकता है। डेगु का प्रमुख लक्षण है। गंभीर पेट दर्द होना, लगातार उल्टी होना, मसूड़ों या नाक से खून आना, मूत्र, मल या उल्टी में रक्त आना, त्वचा के नीचे रक्तस्राव, जो खरोंच जैसा लग सकता है। सांस लेने में कठिनाई होना, थकान आना, चिड़चिड़ापन या बेचैनी होना इसके प्रमुख लक्षण है। 

पानी की टंकी का साफ सफाई और ढक्कन रखे बंद।



डेंगू से बचने के उपाय

डेगु से बचाव के लिए उन्होंने बताया कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, जिससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़े और अच्छी तरह ढककर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। 



डेंगू में लाभदायक फल पपीता और नारियल पानी 


डेंगू में क्या खाएं।


उन्होंने बताया कि डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ खानें में लें। मशालेदार खाना से बचें और सादा खाना खाएं। इसमें मुख्य रूप से पपीते का सेवन करना चाहिए। इसमें पपीन और काईमोपैपेन जैसे एंजाइम पाए जाते हैं। जो पाचन को बढ़ावा देती हैं। डेंगू के मरीजों को कीवी खाना भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें पोटेशियम के साथ-साथ विटामिन ए और विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही डेंगू के मरीजों को नारियल पानी पीना चाहिए। डेंगू में चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा न लें। तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

Post a Comment

أحدث أقدم