सिंहेश्वर मधेपुरा
थाना क्षेत्र के एक युवक को अवैध हथियार के साथ फोटो खिंचवाना महंगा पड़ गया। इस बाबत जजहट सबैला पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी एक युवक को पुलिस ने हथियार के साथ फोटो खिंचाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को गस्ती के दौरान मंदिर प्रांगण जैसे ही पुलिस टीम पहुंची पुलिस को देख एक युवक तेज गति से भागा। जिसे तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल ने युवक को पकड़ लिया। वही पुलिस ने युवक से पुलिस को देख भागने का कारण पुछा गया। युवक द्वारा संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। काफी पुछताछ करने के बाद युवक ने अपना नाम राजा कुमार और पता जजहट सबैला वार्ड नंबर 8 बताया और मंदिर परिसर आने का भी कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। जिसे संदेह के आधार पर थाना लाकर जब उसके मोबाइल के गैलरी कि जांच कि गई तो उसमें हथियार के साथ कि तीन फोटो उसमें देखने को मिला। इसके बाद उक्त युवक से अवैध हथियार कहां से आया पुछा गया। और अवैध हथियार के साथ फोटो क्यों खिंचवाएं हो पूछा गया तो इस बात का भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दिया गया। इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कि जा रही है। वही इस मामले कि गंभीरता को देखते हुए युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

إرسال تعليق