लाश को देखने उमड़ी लोगों की भीड़
बिहारीगंज मधेपुरा
रिपोर्ट:प्रमोद कुमार पासवान
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजौरा कब्रिस्तान सड़क से बीड़ी रणपाल पंचायत के मोहीमडीह जाने वाली सड़क किनारे एक वृद्ध व्यक्ति की लाश मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लोगों ने जब अपने फसल देखने कब्रिस्तान की तरफ गए तो अचानक एक वृद्ध व्यक्ति की लाश को देखकर दंग रह गया। तथा यह खबर कानो कान पूरे इलाके में जंगल की आग के तरफ फैल गई। तथा देखते ही देखते वहा लोगों की भीड़ जुट गई। वही लोगों ने इसकी सूचना बिहारीगंज थाना को दिया। सुचना के बाद अमित कुमार रंजन तथा विनोद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। लाश की पहचान खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के माली चौक वार्ड नंबर 8 निवासी स्व. अयोध्या यादव का पुत्र धीरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई। वहीं मृतक के परिजन ने बताया की 7 सितंबर से ही मृतक घर से लापता है। वही उन लोगों ने बताया की मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। यह घटना कैसे हुई इसका अब तक खुलासा पुलिस के लिए भी चुनौती बना हुआ है।


إرسال تعليق