बच्चे के रंग रूप को देखकर देखने वालो का लगा तांता। बच्चे को देख घबरा गए परिजन।
रिपोर्ट प्रदीप कुमार
घैलाढ मधेपुरा।
मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंड मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में एक एलियन सा दिखने वाला अजीब बच्चा का जन्म एक प्रस्तुता ने बुधवार को करीब 2 बजे दिन में दिया। नवजात शिशु को देख परिजन ही नहीं पीएचसी के कर्मचारी भी आश्चर्यचकित और हैरान रह गए। हालांकि बच्चों की जन्म के आधा घंटे बाद ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गमहरिया थाना क्षेत्र के जिवछपुर वार्ड नंबर 06 निवासी शिवनंदन सादा के पत्नी खुशबू कुमारी को बीती बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा आनन फानन में पीएचसी घैलाढ में भर्ती कराया गया। जहां पर विकृत बच्चों को जन्म दिया। बच्चे को सिर पर दो बड़े बड़े आंख उसके शीर्ष होठ और तालू कटे हुए थे। हालांकि उसके जन्म के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। और क्षेत्र में इस अजीब और एलियन सरीखे बच्चे को लेकर हर चाय और पान दुकान पर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई।

إرسال تعليق