दो हत्या पीड़ित के आश्रितों को दिया गया चेक।

 


मसो मीना देवी को 4 लाख 12 हजार 500 का चेक देते डीएम, एसपी 
मसो कंचन देवी को चेक प्रदान करते विधायक और डीएम ।

सिंहेश्वर मधेपुरा


डीएम विजय प्रकाश मीणा मधेपुरा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की तृतीय बैठक आहुत की गई। जिसमें विभागीय निदेशानुसार मैनुअल स्केवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक भी साथ साथ कराया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा समिति के समक्ष भुगतान किए गये कांडों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए और तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी महोदय एवं विधायक द्वारा 2 हत्या पीड़ितों की आश्रित विधवा मसो. कंचन देवी एवं मसो. मीना देवी को 4 लाख 12 हजार 500 सौ का डमी चैक प्रदान किया गया। मैनुअल स्कैवेंजर के तहत जिला के सभी प्रखंडों, नगर परिषद क्षेत्र एवं रेलवे परिसरों आदि का विस्तृत सर्वे करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया कि कोई भी सफाई कर्मी बिना सुरक्षात्मक उपकरण के सफाई कार्य नहीं करें।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक करते।


बशधंठक में सिंहेश्वर विधायक चन्द्रहास चौपाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपर समाहर्ता अरूण कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी राम कृपाल प्रसाद, नोडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थें।

Post a Comment

أحدث أقدم