मारपीट में सर फटा, 7 नामजद 5 अज्ञात पर मामला दर्ज
सिंहेश्वर मधेपुरा
वैभव की कलम से
थाना क्षेत्र के जजहट सबैला पंचायत के वार्ड नं 09 में मवेशी के नाद से पानी फेकने के मामले में 7 नामजद सहित 5 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में चनसुर देवी ने बताया कि उनके टटी पर पड़ोसी राजेश यादव, पवन यादव, रंजु देवी, मंजू देवी, प्रमोद यादव, सुरज यादव और त्रिवेणीगंज महेशुआ के सिंटु यादव के द्वारा पानी फेंका जा रहा था । मना करने के बाद सभी मारपीट करने लगे और जाने से मारने की धमकी देने लगा। जिसमें संतोष यादव का सर फट गया। जिसका इलाज किया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है कारवाई की जा रही है ।

إرسال تعليق