सिंहेश्वर मधेपुरा
बीपी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मधेपुरा ने ग्रीन इंजीनियरिंग के महत्व को समझाने और पूरे कॉलेज के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग छात्र एकत्रित हुए और पेड़-पौधों के प्रति उनकी जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को बढ़ावा दिया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत, सभी प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग के छात्रों ने वृक्षारोपण के लिए पौधों के साथ हाथ में लेकर अपने कॉलेज के कैम्पस को हरित बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर, वृक्षारोपण कार्यक्रम की संचालन समिति के सदस्य डा. अजय गिरी और प्रो. अखिलेश कुमार, जनसम्पर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार, सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य प्राध्यापकगण ने नये छात्रों के साथ मिलकर महाविद्यालय प्रांगण के अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण कार्य करते शिक्षक गण
प्राचार्य ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के पहले भाग में, छात्रों को पेड़ लगाने के लिए उन्हें विशेष अनुशासन की शिक्षा दिया गया। ताकि पेड़ स्थानीय जलवायु में सुरक्षित रूप से बढ़ सकें। ये पेड़ न केवल कॉलेज कैम्पस के सौंदर्य को बढ़ावा देंगे। बल्कि पर्यावरण के लिए भी एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। मौके पर डा. अजय गिरी, प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. कुनाल कुमार, प्रो. ई. हक, डा. मनीष कुमार जयसवाल, प्रो. रौशन आनंद, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. उत्तम कुमार, प्रो. हरे-कृष्ण मिश्रा, छात्र अंकित राज, दीप शिखा सिंह, काजल कुमारी, निधि रानी, रौनक कुमार, अनन्या कुमारी, उत्सव कुमार, प्रिंस कुमार, नवीन कुमार, आयुशी एवं अन्य छात्र छात्राएं मौजूद थी।



إرسال تعليق