सिंहेश्वर मधेपुरा
राम-जानकी ठाकुरबाड़ी सिंहेश्वर में बुधवार को गणेश भक्तों द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संजय गुप्ता के सपरिवार के द्वारा लगाया गया। गणेश महोत्सव में पिछले 12 वर्षों से महाभोग के प्रसाद में 56 प्रकार के व्यंजन मिला कर भोग लगाया गया। महाभोग के पुजा में स्व. सिद्धनाथ साह के चारो पुत्र सुबोध गुप्ता, मनोज गुप्ता, शशिनाथ गुप्ता, संजय गुप्ता सपरिवार के साथ बड़े ही मनोयोग से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पुजा की। जिसमें पुजारी शांति नाथ झा ने परिवार के मंगल कामना के साथ समस्त सिंहेश्वर वासियों के कल्याण की कामना की।
महाअष्टमी के महाप्रसाद में 56 प्रकार के व्यंजनों का लगा भोग।
महाप्रसाद के पुजा देर तक चलने के कारण बुधवार को संध्या आरती 8 बजे शुरू की गई। वही गणेश महोत्सव परिसर में आज भीड़ के कारण तील रखने की जगह नही बची। महिलाओं के साथ साथ क्या बच्चे क्या बुढ़े भक्ति के रंग में सराबोर रहे। इस दौरान पुरा सिंहेश्वर नगर पंचायत गणेश भक्ति में रमा नजर आ रहा था। भीड़-भाड़ के कारण मेले वाले नास्ता, आईसक्रीम और मौजूद अधिकतर दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। संध्या आरती के समय आधे घंटे के लिए 4 बजे से चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को रोक दिया गया था। लेकिन महाभोग के प्रसाद के लिए उमड़ी भीड़ के कारण एक घंटे तक कार्यक्रम बाधित रहा। महाआरती के बाद भक्तो ने जमकर महाप्रसाद का लुत्फ उठाया। सभी के जुवान पर महाप्रसाद के स्वाद की चर्चा रहीं।
मौके पर वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, उप प्रमुख मुकेश यादव, व्यापार मंडल सह सुखासन पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, राजीव कुमार बबलू, जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव स्वर्णकार, वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, राजेश घोष, पंकज भगत, सुदेश शर्मा, गणेश पूजा समिति के संरक्षक सुभाष राम, संयोजक राकेश रमानी, अध्यक्ष राजेश कुमार मुन्ना, अमीत साह, कोषाध्यक्ष चंदन साह, सचिव प्रधान कुमार, शंकर अग्रवाल, मुरली कुमार, गौतम कुमार, पुजारी नरेश राम, मौजूद थे ।