मारपीट के मामले में 9 लोगो पर मामला दर्ज।

 

मारपीट के मामले में 9 लोगो पर मामला दर्ज।

सिंहेश्वर मधेपुरा 


वैभव कुमार की रिपोर्ट 


थाना क्षेत्र के बेहरारी वार्ड नंबर 2 में अपने निजी जमीन को घेर रहे लोगों पर परिवार के लोगों द्वारा ही मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित आरती देवी ने 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़ित का कहना है की वे अपने निजी जमीन को जाफरी से घेर रहे थे की इस बीच परिवार लोगों द्वारा कहा गया की उक्त जमीन पर कोर्ट में 107 का मामला चल रहा है। कोर्ट के फैसले के बाद ही कुछ होगा। इसी बात को लेकर उमेश यादव, नुनु लाल यादव, बिंदेश्वरी यादव, शिवम कुमार, भूषण यादव, संतोष यादव, पूनम देवी, दीनदयाल यादव और प्रदीप यादव अन्य लोगों के साथ आकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान गले का चेन सहित अन्य जेवरात जिसकी कीमत करीब 48 हजार छीन लिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم