बच्चों की लड़ाई में मां हुई घायल

 


बच्चों की लड़ाई में मां हुई घायल

सिंहेश्वर मधेपुरा 

वैभव कुमार की रिपोर्ट 


थाना क्षेत्र के भैरवपुर में दो बच्चों के बीच हुई मारपीट में मां बुरी तरह घायल हो गई। इस बाबत भेरियाही वार्ड नंबर 8 निवासी पीड़ित सुनीता देवी ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने अपने आवेदन में लिखा है उनके और पड़ोस के बच्चे के बीच किसी बात पर मारपीट हो रही थी। जिसे वे छुड़ा दिया। कुछ देर बाद पड़ोस के सियाराम यादव, भागो देवी बच्चे की शिकायत पर घर में घुसकर मारपीट करने लगे । मारपीट के दौरान इन लोगों के द्वारा धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिसमें सर बुरी तरह फट गया। इलाज के दौरान सर में 10 टांके लगा है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कारवाई कि जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم