बच्चों की लड़ाई में 15 पर मामला दर्ज।





सिंहेश्वर, मधेपुरा


थाना क्षेत्र के कमरगामा वार्ड नंबर 4 में बच्चों के आपसी झगड़े में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में जोगी राम ने बताया कि उनका पोता और देवेंद्र राम का पोता आपस में किसी बात को लेकर लड़ाई कर रहा था । जिसे उन्होंने छुड़ा दिया । बच्चों के बीच हुई लड़ाई की जानकारी जब दूसरे पक्ष को मिला तो देवेंद्र राम , राजेंद्र राम , उपेंद्र राम , पिंटू राम , ललित राम , अरविंद राम , रंजू देवी , सुनीता देवी , उर्मिला देवी , पविता देवी , रंजन देवी , सिंकु देवी ,मनीषा देवी , शोभा देवी व फूलचंद देवी ये सभी उनके घर में धारदार हथियार लेकर आ गए और मारपीट करने लगे । मारपीट के दौरान उनके सर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया हमले में जोगी राम का सर बुरी तरह फट गया । जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के बाद छोर दिया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है ।

Post a Comment

أحدث أقدم